नई दिल्ली, 07 जून 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि "प्रॉम्पटर प्रोफेसर" भी "प्रॉक्सी पप्पू" को पास नहीं करा पाये।
कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान एवं अमेरिकी सरकार द्वारा भारत को जीवंत लोकतंत्र कहे जाने पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में श्री नकवी ने कहा कि "परिवारतंत्र के पाठ्यक्रम" द्वारा "प्रजातंत्र के पराक्रम" को परास्त करने का प्रयास भी टांय-टांय फिस्स हो रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि "हिट विकेट की बेवकूफी" और "नो बॉल की बदहवासी" कांग्रेस को मैदान से बाहर कर रही है।
श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस "कुनबे के कुंए का कछुआ” बन गई है जिसे देश की डेमोक्रेसी, डेवलपमेंट, डिग्निटी नहीं दिखाई दे रही है।