पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि "स्वतंत्रता के लिए गांधीगिरी", "सुशासन के लिए मोदीगिरी" पूरे संसार के लिए सुरक्षा और समावेशी समृद्धि का सार्थक "सबक-संदेश साबित हुआ है"।
आज मुरादाबाद के अगवानपुर एवं अन्य स्थानों में नगर निकाय चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान श्री नकवी ने कहा कि "समावेशी संस्कार की सफलता" से "सामन्ती अहंकार के सफाए" ने, "3 सी- करप्शन, क्राइम, कम्युनलिज्म" के "सियासी सिंडीकेट" के सुरूर, गुरुर को चकनाचूर कर दिया है।
श्री नकवी ने कहा कि करप्शन, क्राइम, कम्युनलिज्म के कंलक के "सियासी सरताजों" का सूपड़ा साफ होते ही इनकी अकड़, अकल ठिकाने लग गई है और लोगों की सुरक्षा, समृद्धि का सफर सफल हो रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि हमारे लिए सत्ता समावेशी सशक्तिकरण का संकल्प है, सामन्ती सूरमाओं के लिए परिवार की समृद्धि, सुरक्षा का साधन। इसीलिये "समावेशी मिशन के सामने सामन्ती टशन टायं टायं फिश" हो रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि मोदी-योगी ने कास्ट, कम्युनिटी, रीजन, रिलिजन के स्पीड ब्रेकर को सुशासन के संकल्प से ध्वस्त कर, समाज के सभी वर्गों की विकास में हिस्सेदारी, भागीदारी सुनिश्चित की है।
श्री नकवी ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की, खुशहाली के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। "विकास की सशक्त इबारत" ने "वोटों की संकीर्ण तिजारत" पर ताला लगा दिया है।
आज श्री नकवी ने मुरादाबाद के अगवानपुर एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न जन सभाओं को संबोधित किया, लोगों के बीच जा कर उनसे संपर्क-संवाद किया।