वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का "जेन्टल मैन से मेन्टल मैन" का सियासी सफर अपनी ही पार्टी का "पलीता प्रोग्राम" है।
आज नई दिल्ली में पत्रकारों के सवाल के जवाब में श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस "कन्फ्यूजन, कंट्राडिक्शन का क्रेडिट कार्ड" बन गई है जिसका अन्दर कोई मोल नहीं बाहर कोई भाव नहीं।
पत्रकारों द्वारा वरिष्ठ एनसीपी नेता श्री शरद पवार के वक्तव्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री नकवी ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा विपक्ष के अनुभवी अपने ही साथियों के संदेश को समझने के बजाय संदेश वाहक पर हमला करना मानसिक दीवालियेपन का प्रमाण है।
श्री नकवी ने कहा कि "मोहल्ला संभल नहीं रहा, मुल्क का सपना देख रहे" परिवार तंत्र के पिटे पराक्रमी आज भी मुल्क के "मोदी मय मूड़-माहौल" से मुंह मोड़कर खड़े हैं। "हिट एण्ड रन" की हैट्रिक की धुन में "कन्फ्यूजन के कुएं" में तो कूद पड़ते हैं पर बाहर निकलने का रास्ता नहीं सूझता, ऐसे "मेन्टल मैन" की बेवकूफ़ी खुद के साथ साथियों को भी डुबा रही है।
देश के कुछ क्षेत्रों में हुए सांप्रदायिक तनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री नकवी ने कहा कि सांप्रदायिक उन्माद समाज के सौहार्द, समृद्धि का दुश्मन है, "सेक्युलर संदूक से कम्युनल बंदूक का यह क्रिमिनल क्राइम मुल्क और मज़हब दोनों का दुश्मन हैं।" "सेक्युलर चोले में साजिश के झोले" से समाज को सावधान रहना होगा।