वरिष्ठ भाजपा नेता, केंद्रीय मंत्री एवं उपनेता राज्यसभा, श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि कांग्रेस "सेक्युलरिज़्म का सूरमा" बनते-बनते "कम्युनलिज्म का चूरमा" बन गई है। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री नकवी ने कहा कि भाजपा का "फ्रिंज कोर" तो नहीं है पर कांग्रेस का "फूलनेस छोर" जरूर दिख रहा है। श्री नकवी ने कहा कि ऐसा लगा था कि कांग्रेस, पाकिस्तान-अलकायदा के भारत विरोधी प्रोपगैंडा पर प्रहार करेगी, लेकिन कांग्रेस तो पाकिस्तान-अलकायदा के भारत विरोधी सुर में सुर मिलाती दिखी।
श्री नकवी ने कहा कि हिंदुस्तान किसी पार्टी, परिवार का नहीं बल्कि हमारे महापुरषों, संतों, बुजुर्गों की तपस्या और कुर्बानी का फल है। इसके सम्मान-स्वाभिमान की सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य है। राजनीतिक विरोध, भारत के गौरव से समझौते की बिसात पर नहीं किया जाना चाहिए।
New Delhi, 09th June, 2022: Senior BJP leader, Union Minister and Deputy Leader, Rajya Sabha, Shri Mukhtar Abbas Naqvi today said here that in its effort to become “Champion of Secularism”, the Congress has remained as “Churma of Communalism”. While talking to reporters in New Delhi today, Shri Naqvi said that “fringe” can never be the BJP’s core, but definitely “foolishness is the Congress’ Chhor (edge)”.
Shri Naqvi said that the Congress, Pakistan and Al-qaeda are singing the same tune over the anti-India propaganda. Shri Naqvi said that India has not been built by a political party or a family. India and its democracy is a result of resolve and sacrifices made by great personalities, Saints and our forefathers. It is our national duty to protect dignity and integrity of the country. Political opposition should not be done at the cost of nation’s prestige.