वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि "जनाधार की कंगाली ने कांग्रेसी कुनबे को जुर्म का मवाली" बना दिया है। पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई साजिश पर नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री नकवी ने कहा कि दुनिया के लोकप्रिय, जनप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जानबूझ कर साजिश से भरी लापरवाही, "कांग्रेसी कुनबे की शर्मनाक कायराना कांस्पीरेसी" की दुर्गन्ध से भरपूर है।
श्री नकवी ने कहा कि आपराधिक करतूत पर कांग्रेस का अहंकारी कुतर्क, "चोरी और सीना ज़ोरी" है। श्री मोदी जहां भारत सहित पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एवं विश्व शांति के नायक के रूप में जाने जाते हैं, वहीँ ऐसे स्थान पर जहाँ से कुछ मिनटों में एक ऐसे देश की सीमा हो जो आतंकवाद का सुरक्षित ठिकाना बना हो, ऐसी आपराधिक साजिश से भरपूर घटना ने पूरे देश को आक्रोशित एवं विश्व को चिंतित किया है। श्री नकवी ने कहा कि इस गंभीर आपराधिक साजिश पर लीपापोती करने के लिए कांग्रेस के लोग कुर्सियां गिना रहे हैं। लेकिन देश कांग्रेस की आपराधिक करतूतें गिन रहा है।
New Delhi, 06th Jan, 2022: Senior BJP leader and Union Minister Shri Mukhtar Abbas Naqvi today said here that the “height of hatred hypocrisy” has made the Congress a “Criminal Conspirator”. While talking to reporters in New Delhi over the conspiracy against the security of Prime Minister Shri Narendra Modi in Punjab, Shri Naqvi said today that deliberate criminal negligence against the world's popular and admired leader Shri Narendra Modi has made the Congress a “Cowardly Conspiracy Clan”.
Shri Naqvi said that the Congress is showing arrogance on such a criminal act. Shri Naqvi said that Prime Minister Shri Modi is known for his pivotal role in fight against terrorism against India and the entire world. Shri Modi has become a crusader of world peace and prosperity. Today, the entire country is enraged and the entire world is worried as the incident took place near border with Pakistan, which is a “safe haven of terrorism”.
Shri Naqvi said that in a bid to cover-up this serious criminal conspiracy, the Congress people are shamefully “counting the chairs”. But the country is “counting their criminal conspiracies”.