वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि "कास्ट, कम्युनिटी, कनेक्शन" नहीं, बल्कि "क्राइम और करतूत" पर कार्यवाही होती है। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री नकवी ने कहा कि गुनहगार "गोत्र" से नहीं, गुनाह से गिरफ्तार होता है। किसी को भी समाज के सौहार्द को नुक्सान पहुंचाने की छूट नहीं मिलनी चाहिए।
श्री नकवी ने कहा कि कुछ लोग लगातार "नफरत की नो-बॉल", "हेट की हैट्रिक" में लगे हुए हैं। देश-समाज ऐसे "पिटे प्लेयर्स" के "पाखंडी प्रयासों" को नाकाम करता रहा है और इस बार भी करेगा। श्री नकवी ने कहा कि "क्राइम और करतूत" पर "कम्युनल कवच" चढाने वाले, "गुनहगारों के गठजोड़" बनाकर, समाज में भ्रम और भय का माहौल बनाना चाहते हैं। श्री नकवी ने कहा कि "सौहार्द की सियासी लिंचिंग का सिंडिकेट", देश के एकता के ताने-बाने को कभी नुक्सान नहीं पहुंचा पायेगा। हम सभी को मिल कर शांति-सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।
New Delhi, 20th April, 2022: Senior BJP leader and Union Minister Shri Mukhtar Abbas Naqvi today said here that action has been taken on the basis of “crime and conspiracy” and not on the basis of "caste, community, connection".
While talking to reporters in New Delhi today, Shri Naqvi said that the culprit is arrested not on the basis of his "Gotra" but on the basis of “Gunah” (crime) committed by him. No one should be allowed to harm the harmony of the society. Shri Naqvi said that some people are constantly engaged in "no-ball of hate" and "hat-trick of hostility". The country and society will never allow such “defeated players” to disturb the communal and social harmony.
Shri Naqvi said that those who are trying to hide a crime behind "communal cover”, want to create “fear and fallacy” in the society by “concocting caucus of criminals”.
Shri Naqvi said that the “syndicate of political lynching of harmony” will never succeed in their nefarious design to disturb the unity of the country. We all have to work together to ensure peace and harmony in the society.